फोटो गैलरी

Hindi News बाढ़ के कारण असम में 50,000 लोग विस्थापित

बाढ़ के कारण असम में 50,000 लोग विस्थापित

असम में हो रही भारी मानसूनी बारिश के कारण करीब 50 हजार लोगों को रातोंरात अपना घर छोड़ना पड़ा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश का पूर्वी जिला लखीमपुर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां...

 बाढ़ के कारण असम में 50,000 लोग विस्थापित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

असम में हो रही भारी मानसूनी बारिश के कारण करीब 50 हजार लोगों को रातोंरात अपना घर छोड़ना पड़ा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश का पूर्वी जिला लखीमपुर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां घास-फूस और मिट्टी से बने घर बाढ़ में बह गए। लखीमपुर के पुलिस प्रमुख एसए करीम ने बताया, ‘‘स्थिति बहुत चिंताजनक है और जिले का पूर्वी इलाका बाढ़ की चपेट में है।’’ करीम ने कहा, ‘‘हजारों लोगों ने शिविरों में शरण ले रखी है। अधिकारी पीड़ितों को जरूरी खाद्य पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं।’’ गौरतलब है कि इससे पहले आई बाढ़ में करीब चार लाख लोग बेघर हो गए थे, जिनमें से अधिकतर लखीमपुर के थे। अधिकारियों ने बताया कि रेल का एक पुल बह गया जिससे सेवाएं ठप हो गईं। उल्लेखनीय है कि 2.6 करोड़ की आबादी वाले राज्य असम में प्रत्येक साल मानसून से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सन 2004 में यहां बाढ़ आने से कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग बेघर हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें