फोटो गैलरी

Hindi News आंतरिक सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया : भाजपा

आंतरिक सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हुई नक्सली हिंसा से यह साबित हो गया है कि पिछले पांच साल में मनमोहन सिंह सरकार ने देश की आंतरिक...

 आंतरिक सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर हुई नक्सली हिंसा से यह साबित हो गया है कि पिछले पांच साल में मनमोहन सिंह सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं किया। भाजपा महासचिव अरूण जेटली ने यहां पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पहले चरण के मतदान के दौरान आज जितने नक्सली हमले हुए उससे यही स्पष्ट होता है कि पिछले पांच साल में सरकार आंतरिक सुरक्षा के लिए क्या कर रही थी। दरअसल इस सरकार ने इस समस्या से निबटने के लिए कोई प्रभावी कदम नही उठाया जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई है। जेटली ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनावी सभाऐं कम बल्कि मीडिया के जरिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी पर हमले कर रहे है। डा. सिंह और उनके सहयोगी यही समझ रहे हैं. कि चुनाव का मुख्य मुद्दा आडवाणी है। अगर कांग्रेस इसे ही प्राथमिकता देना चाहती है तो हमें कोई तकलीफ नहीं है। कांग्रेस आडवाणी को केंद्र में रखना चाहती है तो एकतरफा हमले करने के बजाए डा. सिंह श्री आडवाणी से सीधी बहस के लिए भी तैयार हो जाएं।ड्ढr भाजपा नेता ने कटाक्षपूर्ण लहजे में कहा कि मंदी के दौर में भी महंगाई कैसे बढ सकती है। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया में खाद्य पदार्थों की कीमते कम हो रही हैं लेकिन अच्छी फसल के बावजूद हमारे देश में ए चीजे महंगी हो रही हैं। चीनी के तो भाव 30 रूपए प्रति किलो हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें