फोटो गैलरी

Hindi Newsमोजाम्बिक विमान हादसे में 33 लोगों की मौत

मोजाम्बिक विमान हादसे में 33 लोगों की मौत

मोजाम्बिक एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 33 लोगों की मौत हो गई। नामीबिया प्रेस एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारी बोलेन सैनकावासा ने बताया कि विमान अंगोला की सीमा के...

मोजाम्बिक विमान हादसे में 33 लोगों की मौत
एजेंसीSat, 30 Nov 2013 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मोजाम्बिक एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 33 लोगों की मौत हो गई। नामीबिया प्रेस एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारी बोलेन सैनकावासा ने बताया कि विमान अंगोला की सीमा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 33 लोगों में से किसी की जान नहीं बची है।

विमान में सवार 27 यात्रियों में मोजाम्बिक के 10, अंगोला के 9, पुर्तगाल के 5 और फ्रांस, ब्राजील एवं चीन के एक-एक नागरिक शामिल थे। चालक दल के छह सदस्य भी सवार थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें