फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई हमलों के संदिग्ध के वकील का दावा, सबूत नकली

मुंबई हमलों के संदिग्ध के वकील का दावा, सबूत नकली

मुंबई पर लश्कर-ए-तय्यबा के आतंकवादियों के हमलों की पांचवीं बरसी से पूर्व हमले में शामिल सात पाकिस्तानी संदिग्धों के नए वकील ने सोमवार को दावा किया कि भारत द्वारा उपलब्ध करवाए गए सबूत नकली...

मुंबई हमलों के संदिग्ध के वकील का दावा, सबूत नकली
एजेंसीMon, 25 Nov 2013 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई पर लश्कर-ए-तय्यबा के आतंकवादियों के हमलों की पांचवीं बरसी से पूर्व हमले में शामिल सात पाकिस्तानी संदिग्धों के नए वकील ने सोमवार को दावा किया कि भारत द्वारा उपलब्ध करवाए गए सबूत नकली हैं।

लश्कर-ए-तय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी और छह अन्य आरोपियों के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेज सूचना हैं, सबूत नहीं, जिनकी अदालत को जरूरत है। भारत द्वारा उपलब्ध करवाए गए सबूत नकली हैं।

पाकिस्तानी अभियोजकों की टीम के सबूत से संतुष्ट होने और दोष सिद्धि हासिल करवाने के प्रति विश्वास जाहिर करने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए अब्बासी ने कहा कि यह तो अभियोजन कह रहा है और यह वह है जो हम महसूस करते हैं। केवल अदालत ही फैसला करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें