फोटो गैलरी

Hindi News मटका किंग हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार

मटका किंग हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मटका किंग सुरेश भगत की हत्या की साजिश मंे शामिल होने के आरोप में उसके बेटे हितेश भगत को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने पुष्टि की कि हितेश को गोवा में गिरफ्तार किया...

 मटका किंग हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई पुलिस ने मटका किंग सुरेश भगत की हत्या की साजिश मंे शामिल होने के आरोप में उसके बेटे हितेश भगत को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने पुष्टि की कि हितेश को गोवा में गिरफ्तार किया गया है और उसे मंगलवार को देर रात या बुधवार सुबह मुंबई लाया जाएगा। हितेश हत्याकांड में उसका नाम सामने आने के बाद फरार हो गया था। पुलिस इससे पूर्व सुरेश की अलग हो चुकी पत्नी जया को और अरुण गवली के सहयोगी हरीश मांजरेकर को गिरफ्तार कर चुकी है। सुरेश समेत छह लोगों की पिछले महीने अलीबाग में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। भगत अलीबाग में एक अदालत में पेशी के बाद मुंबई लौट रहा था जब उसकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। लेकिन बाद में पता चला कि यह दुर्घटना एक सोची समझी साजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार मांजरेकर ने एक चालक प्रवीण शेट्टी को सुरेश की हत्या इस तरह से करने की सुपारी दी थी कि वह दुर्घटना लगे। मांजरेकर को यह कार्य जया के एक सहयोगी सुभाष रोगे ने सौंपा था और इस हत्या के पीछे कथित उद्देश्य सुरेश के समूचे मटका व्यवसाय पर कब्जा जमाना था। घटना से करीब तीन माह पूर्व सुरेश ने आशंका व्यक्त की थी कि उसकी जान को खतरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें