फोटो गैलरी

Hindi Newsचार्ली ने किया हजारों डॉलर का दान

चार्ली ने किया हजारों डॉलर का दान

विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता चार्ली शीन ने मिरगी रोग के इलाज के संदर्भ में चलाए अभियान के लिए 10,000 डॉलर की राशि दान की है। जब वह ‘एंगर मैनेजमेंट’ शो के सेट पर थे, तभी उसी दौरान...

चार्ली ने किया हजारों डॉलर का दान
एजेंसीMon, 18 Nov 2013 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

विवादों में घिरे रहने वाले अभिनेता चार्ली शीन ने मिरगी रोग के इलाज के संदर्भ में चलाए अभियान के लिए 10,000 डॉलर की राशि दान की है।

जब वह ‘एंगर मैनेजमेंट’ शो के सेट पर थे, तभी उसी दौरान कैसी जोन्स ने ‘द वॉक टू एंड एपिलेप्सी’ कार्यक्रम के लिए दान की मांग करने वाला पोस्टर चिपकाया। पोस्टर में कैसी के पोते डायलन की तस्वीर थी जिसका तीन साल की उम्र में मिरगी के रोग का इलाज किया गया था।

इसलिए चार्ली ने वहीं किया जो वह अक्सर करते हैं, उन्होंने अपना चेकबुक निकाला और 10,000 डॉलर की राशि दाने में दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें