फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने भरे पर्चे

कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने भरे पर्चे

नामांकन के लिए बचा है केवल एक दिन, शुक्रवार को मोहर्रम की छुट्टी की वजह से शनिवार को उमड़ेगा प्रत्याशियों का हुजूम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है। शुक्रवार...

कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने भरे पर्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 15 Nov 2013 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नामांकन के लिए बचा है केवल एक दिन, शुक्रवार को मोहर्रम की छुट्टी की वजह से शनिवार को उमड़ेगा प्रत्याशियों का हुजूम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन कराने के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है। शुक्रवार को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी और शनिवार नामांकन का आखिरी दिन होगा। आखिरी दिन भीड़ से बचने के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने गुरुवार को नामांकन दर्ज कराया। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 268 उम्मीदवारों की ओर से कुल 431 नामांकन दर्ज किए गए।

नामांकन दर्ज कराने वाले बड़े नेताओं में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री, मंत्री अशोक कुमार वालिया, परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी, ऊर्जा मंत्री हारून युसुफ, शिक्षा मंत्री किरण वालिया, मुख्य सचेतक कंवर करण सिंह, भाजपा से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी डॉं. हर्षवर्धन, विजेंद्र गुप्ता, एच.सी.एल गुप्ता, नुकुल भारद्वाज, मो. निजामुद्दीन, राजीव बब्बर, मोहन सिंह बिष्ट, रजनी अब्बी, कुलवंत, राजेश गहलोत, सुभाष सचदेवा, नंद किशोर गर्ग व जगदीश प्रधान समेत अन्य नेता शामिल रहे।

किस पार्टी से किसने किया नामांकन दाखिल

कांग्रेस: नसीब सिंह, विपिन शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, मंगतराम सिंघल, देवेंद्र यादव, विजय कुमार भगत, कुलवंत राणा, नरेश कुमार गुप्ता, एस.सी.वत्स, प्रहलाद सिंह साहनी, राजेश लिलौठिया, सुमेश शौकीन, विजय लोचव, तरविंदर सिंह मारवाह, बरखा सिंह, अरविंदर सिंह, चौ. प्रेम सिंह, अनिल कुमार, भीष्म शर्मा।

भाजपा: प्रेम वाधवा, सुशीला  कुमारी, रविंद्र नाथ बंसल, श्याम लाल गर्ग, नंद किशोर गर्ग, महेंद्र नागपाल, सुरेंद्र पाल रातावाल, सुभाष सचदेवा, राजीव बब्बर, पवन शर्मा, राजेश  गहलोत, अजीत सिंह, धर्मदेव सोलंकी, कंवर करण सिंह, खुशीराम, हर मीत सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, नकुल भारद्वाज, रामपाल सिंह, साहब सिंह चौहान।

आम आदमी पार्टी: गोपाल राय, बलजीत सिंह मान, रंजन प्रकाश, संदीप कुमार, वंदना कुमारी, सुरेंद्र कुमार जैन, फराहना अंजुमन, गिरीश सोनी, जरनल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र गर्ग, शाजिया इल्मी मलिक, नरेंद्र सिंह सेजवाल, प्रकाश, अशोक कुमार, दिनेश मोहनिया, सुभाष भारद्वाज, धर्मबीर सिंह, नारायण दत्त शर्मा, मनोज कुमार, अतुल गुप्ता, बलबीर सिंह, कपिल मिश्रा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें