फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत एक करोड़ डॉलर की राशि UN कोष में देगा

भारत एक करोड़ डॉलर की राशि UN कोष में देगा

भारत ने वर्ष 2014 के लिए विकास गतिविधियों की खातिर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों को एक करोड़ दस लाख डॉलर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है।     संयुक्त राष्ट्र में भारत के...

भारत एक करोड़ डॉलर की राशि UN कोष में देगा
एजेंसीThu, 14 Nov 2013 12:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने वर्ष 2014 के लिए विकास गतिविधियों की खातिर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न इकाइयों को एक करोड़ दस लाख डॉलर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है।
   
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि मंजीव सिंह पुरी ने महासभा को बताया कि भारत की अपनी विकास चुनौतियां बहुत अधिक हैं, जिनका समाधान किया जाना बाकी है, लेकिन इसके बावजूद भारत ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र की विकास गतिविधियों के लिए संसाधन जुटाने के मकसद से योगदान करने के प्रयास किए हैं।
   
उन्होंने बताया किभारत ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए 45 लाख डालर, विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 19 लाख डॉलर तथा फलस्तीनी शरणर्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कार्य एजेंसी को दस लाख डालर की राशि देने की प्रतिबद्धता जतायी है।
  
भारत ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष में भी हजारों डॉलर का योगदान दिया है। इसके अलवा संराष्ट्र जनसंख्या कोष, संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध, स्वैच्छिक न्यास कोष तथा प्रताड़ना के शिकार लोगों के पुनर्वास के लिए स्वैच्छिक न्यास कोष में भी धनराशि दान की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें