फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत, जापान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात

भारत, जापान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात

भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को एशिया-यूरोप मीटिंग (एएसईएम) के इतर यहां मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात जापान के राजा-रानी की महीने के अंत में होने वाली भारत यात्रा से पहले हुई है। यह...

भारत, जापान के विदेश मंत्रियों की मुलाकात
एजेंसीTue, 12 Nov 2013 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को एशिया-यूरोप मीटिंग (एएसईएम) के इतर यहां मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात जापान के राजा-रानी की महीने के अंत में होने वाली भारत यात्रा से पहले हुई है।

यह विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिडा के बीच इस साल हुई तीसरी मुलाकात है। बैठक में चर्चा का केंद्र जापान के राजा-रानी की 30 नवंबर को शुरू होने वाली भारत यात्रा थी। दोनों चार दिसंबर को फिर चेन्नई पहुंचेंगे।

सूत्र के मुताबिक, इसके अतिरिक्त दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने सहित विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। दोनों ने संयुक्त राष्ट्र सहित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पारस्परिक हित के मुद्दों पर सहयोग की संभावना पर भी बात की।

भारत, जापान की आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) पाने वाला सबसे बड़ा देश है। इस साल मार्च महीने में जापान ने भारत को 2.32 अरब डॉलर रुपये आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए दिए थे।

भारत के पहले दौरे पर आए किशिडा हिरोशिमा के निवासी हैं और उन्होंने भारतीय संसद द्वारा हर साल हिरोशिमा के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखने की सराहना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें