फोटो गैलरी

Hindi Newsमप्र में इस विधानसभा चुनाव में 2578 प्रत्याशी

मप्र में इस विधानसभा चुनाव में 2578 प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 2578 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि 2008 के पिछले विधानसभा चुनाव में 3180 प्रत्याशियों ने...

मप्र में इस विधानसभा चुनाव में 2578 प्रत्याशी
एजेंसीTue, 12 Nov 2013 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल 2578 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि 2008 के पिछले विधानसभा चुनाव में 3180 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।
    
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 3583 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए थे, जिसमें 503 के नामांकन पत्र खारिज हो गए, जबकि 487 अभ्यार्थियों ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया। इन प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
    
प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के 230 और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के 229 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भिण्ड जिले के लहार और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिनकी संख्या 30 और 31 है। सबसे कम प्रत्याशी खण्डवा जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में हैं।
    
आज निर्दलीय प्रत्याशियों और पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही इन प्रत्याशियों के संबंध में अधिसूचना प्रकाशित कर इनके मतदान पत्र भी छपवाए जाएंगे, जिन्हें ईवीएम पर चस्पां किया जाएगा।
    
प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की अधिक संख्या के मद्देनजर दो ईवीएम लगाई जाएंगी। इनमें 16 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। एक ईवीएम में मात्र 16 नामों के लिए बटन होता है और इस बार अंतिम निशान उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) बटन के लिए होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें