फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में इमारत में लगी आग, 4 लोगों की मौत

मुंबई में इमारत में लगी आग, 4 लोगों की मौत

मुंबई में सोमवार तड़के एक इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इमारत में आग लगने के दौरान सभी सो रहे थे। बृह्णमुंबई...

मुंबई में इमारत में लगी आग, 4 लोगों की मौत
एजेंसीMon, 11 Nov 2013 11:01 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में सोमवार तड़के एक इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इमारत में आग लगने के दौरान सभी सो रहे थे।

बृह्णमुंबई नगरनिगम आपदा नियंत्रण केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि घटना विक्रोली के सिद्धार्थ नगर स्थित कैलाश अपार्टमेंट में तड़के 3.15 बजे हुई। गौतम शालीवान (55) उनकी पत्नी पूर्णिमा (50), बेटे विशाल (32) और पोते आयुष (10) की घटना में मौत हो गई।

इस आग से नजदीक के एक फ्लैट में मौजूद चार लोग घायल हो गए। घायलों को सिऑन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाया जा चुका है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट को बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें