फोटो गैलरी

Hindi Newsपांचों राज्यों में मतदान बाद सर्वेक्षणों पर पूर्ण प्रतिबंध

पांचों राज्यों में मतदान बाद सर्वेक्षणों पर पूर्ण प्रतिबंध

चुनाव आयोग ने 11 नवम्बर से चार दिसम्बर तक विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में किसी भी तरीके के मतदान बाद सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) के प्रकाशन एवं प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया है। चार दिसम्बर को...

पांचों राज्यों में मतदान बाद सर्वेक्षणों पर पूर्ण प्रतिबंध
एजेंसीSat, 09 Nov 2013 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव आयोग ने 11 नवम्बर से चार दिसम्बर तक विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में किसी भी तरीके के मतदान बाद सर्वेक्षण (एक्जिट पोल) के प्रकाशन एवं प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया है। चार दिसम्बर को विधानसभा चुनाव खत्म हो रहे हैं।

आयोग ने आदेश जारी कर चुनाव होने वाले राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इन्हें भेज दिया है। मतदान बाद सर्वेक्षण 11 नवम्बर को सुबह सात बजे से प्रतिबंधि रहेगा। इस दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान शुरू हो रहा है। और इस तरीके का सर्वेक्षण चार दिसम्बर को शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव खत्म हो रहा है।

चैनलों को मतदान करने के बाद मतदाताओं का साक्षात्कार प्रसारित करने से भी रोका गया है। आयोग ने राज्यों में चुनाव से 48 घंटे पहले ओपिनियन पोल के परिणाम के प्रकाशन को भी प्रतिबंधित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें