फोटो गैलरी

Hindi News 22 जुलाई को सदन में होगा शक्ित परीक्षण

22 जुलाई को सदन में होगा शक्ित परीक्षण

परमाणु करार पर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 22 जुलाई को लोकसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखेगी। संप्रग की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक...

 22 जुलाई को सदन में होगा शक्ित परीक्षण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु करार पर जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 22 जुलाई को लोकसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखेगी। संप्रग की राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला किया गया। इससे पहले शुक्रवार को संप्रग की अहम बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सरकार विश्वास मत हासिल करने के लिए तैयार है और उन्हें आवश्यक बहुमत प्राप्त है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीपी का भी समर्थन यूपीए सरकार को हासिल है। उधर संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार लोक सभा में बहुमत हासिल करने के बाद ही परमाणु करार पर आगे बढ़ेगी। सोनिया ने लेफ्ट द्वारा समर्थन वापस लेने के निर्णय पर खेद जताया लेकिन साथ ही कहा कि अब समय आगे बढ़ने का है। उन्होंने साढ़े चार वषरे तक लेफ्ट द्वारा समर्थन दिए जाने पर उनका धन्यवाद दिया। संप्रग अध्यक्ष ने लोक सभा का विशेष सत्र बुलाकर जल्दी ही विश्वास मत हासिल करने का संकेत दिया। डॉ. सिंह ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात के दौरान उन्हें इस बात से अवगत करा दिया था कि सदन में विश्वास मत हासिल करने की तिथि निर्धारित करने के बारे में शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शाम सवा पांच बजे पार्टी की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें