फोटो गैलरी

Hindi Newsअभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं फराहशाहरुख दीपिका

अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं फराह-शाहरुख : दीपिका

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि शाहरुख खान और फराह खान उनके अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं।         दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित...

अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं फराह-शाहरुख : दीपिका
एजेंसीFri, 08 Nov 2013 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि शाहरुख खान और फराह खान उनके अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं।
       
दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिये अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख ने अपने बैनर रेड चिलीज के तहत किया था जबकि फराह खान ने फिल्म का निर्देशन किया था। दीपिका पादुकोण अपने करियर में दूसरी बार शाहरुख, फराह की जोड़ी के साथ 'हैप्पी न्यू इयर' में काम कर रही हैं।
       
दीपिका ने कहा कि शाहरुख और फराह मेरे अभिभावक की तरह ख्याल रखते हैं। 'हैप्पी न्यू इयर' एक हास्य फिल्म है। इस फिल्म में मैं और विवन शाह सबसे कम उम्र के हैं बाकी कलाकार हमसे काफी सीनियर हैं। सीनियर कलाकार हमे बेहद प्यार देते हैं।
       
उल्लेखनीय है कि हैप्पी न्यू इयर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, विवन शाह की भी अहम भूमिकायें हैं। यह फिल्म अगले वर्ष दीपावली के अवसर पर प्रदर्शित होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें