फोटो गैलरी

Hindi News150 करोड़ में शामिल हुई कृष 3

150 करोड़ में शामिल हुई 'कृष 3'

बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन की फिल्म 'कृष 3' 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। 'कृष 3' दीपावली के अवसर पर एक नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ो के अनुसार 'कृष 3' ने महज छह...

150 करोड़ में शामिल हुई 'कृष 3'
एजेंसीFri, 08 Nov 2013 10:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के माचोमैन रितिक रौशन की फिल्म 'कृष 3' 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। 'कृष 3' दीपावली के अवसर पर एक नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर उपलब्ध आंकड़ो के अनुसार 'कृष 3' ने महज छह दिनों में ही 150 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 25.5 करोड़ रूपए का शानदार व्यापार किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 23.3 करोड़, तीसरे दिन 24 करोड़ जबकि चौथे दिन 35.91, पांचवे दिन 26 करोड़ जबकि छठे दिन अनुमानित 22 करोड़ व्यापार किया है।

इस तरह यह फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर 157 करोड़ रूपए की कमाई कर चुकी है। वर्ष 2013 में प्रदर्शित 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' इसके पूर्व 150 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है जबकि 'रेस 2', 'आशिकी 2', 'भाग मिल्खा भाग' और 'ग्रैंड मस्ती' इसके पूर्व 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।
      
'कृष 3' राकेश रोशन निर्मित वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'कोई मिल गया' का तीसरा संस्करण है। इसका दूसरा संस्करण 'कृष' 2006 में बनाया गया था। 'कृष 3' में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, रेखा, विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें