फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत की सेलिब्रिटी खानसामा तरला दलाल का निधन

भारत की सेलिब्रिटी खानसामा तरला दलाल का निधन

भारत की पहली सेलिब्रिटी खानसामा तरला दलाल का यहां बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। 77 वर्षीया दलाल के परिवार में उनके तीन बच्चों हैं। उनके...

भारत की सेलिब्रिटी खानसामा तरला दलाल का निधन
एजेंसीWed, 06 Nov 2013 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की पहली सेलिब्रिटी खानसामा तरला दलाल का यहां बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ।

77 वर्षीया दलाल के परिवार में उनके तीन बच्चों हैं। उनके पति का निधन पहले ही हो चुका था। वह अपने पीछे अपने बनाए 17,000 से अधिक पकवानों की एक विरासत छोड़ गई हैं।

शाकाहारी भोजन बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली दलाल पाकशास्त्र पर 1०० से अधिक किताबें लिख चुकी हैं। इन किताबों की 3० लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2००7 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें