फोटो गैलरी

Hindi Newsसौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिश 3

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिश 3

बॉलीवुड के मैचोमैन ऋतिक रौशन की फिल्म क्रिश 3 भी 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। क्रिश 3 दीपावली के अवसर पर एक नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 25.5 करोड़ रुपये का...

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिश 3
एजेंसीTue, 05 Nov 2013 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के मैचोमैन ऋतिक रौशन की फिल्म क्रिश 3 भी 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है। क्रिश 3 दीपावली के अवसर पर एक नवंबर को प्रदर्शित हुई थी।

इस फिल्म ने पहले ही दिन 25.5 करोड़ रुपये का शानदार व्यापार किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 23.3 करोड़, तीसरे दिन 24 करोड़ और चौथे  दिन 35 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। इस तरह यह फिल्म अब तक टिकट खिड़की पर एक अरब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

इससे पहले वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म रेस 2, आशिकी 2, ये जवानी है दीवानी, भाग मिल्खा भाग, चेन्नई एक्‍सप्रेस और ग्रैंड मस्ती से 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है।

क्रिश 3 राकेश रोशन निर्मित वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कोई मिल गया का तीसरा संस्करण है। इसका दूसरा संस्करण कृष 2006 में बनाया गया था। क्रिश 3 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेराय और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें