फोटो गैलरी

Hindi News चार पुलिस जवान लापता बंधक मतदानकर्मी लौटे

चार पुलिस जवान लापता बंधक मतदानकर्मी लौटे

झारखंड पुलिस के चार जवान लापता हैं। गुमला में तीन और रनिया में एक जवान लापता है। रनिया से आरक्षी इसरायल अंसारी इनसास राइफल के साथ गायब है। वहीं गुमला में हवलदार श्रीमंत किस्पोट्टा, आरक्षी 758 बिरसा...

 चार पुलिस जवान लापता बंधक मतदानकर्मी लौटे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड पुलिस के चार जवान लापता हैं। गुमला में तीन और रनिया में एक जवान लापता है। रनिया से आरक्षी इसरायल अंसारी इनसास राइफल के साथ गायब है। वहीं गुमला में हवलदार श्रीमंत किस्पोट्टा, आरक्षी 758 बिरसा टोप्पो, आरक्षी 707 अनुज कुमार गायब हैं। ये सभी विशुनपुर के गोरहा स्कूल में बूथ संख्या में मतदान कराने जा रहे थे कि हथियारधारी अपराधियों ने अपहरण कर लिया। गुमला पुलिस फिलहाल इन सबों को लापता मान रही है। वहीं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय और महामंत्री जीतेंद्र हांसदा ने इन सबों का अपहरण होने की आशंका जताते हुए कहा कि गुमला के पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भेजा जा रहा था। हथियारधारी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। जबकि बूथ तक जाने के लिए 20 आरक्षियों की जरुरत होती है। उधर, नक्सलियों द्वारा फायरिंग करने के बाद रनिया हालोम बूथ से लापता हुए चारों मतदानकर्मी देर शाम सकुशल रनिया लौट आये। इनमें एक गिंजोठाकुरगांव निवासी कपिलनाथ मुंडा, अड़की निवासी मो कासीम, बुंडू निवासी कृष्णचंद्र मांझी और खूंटी बड़ाईकटोली निवासी दशरथ महतो शामिल हैं। इन चारों को नक्सलियों ने चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। बाद में जंगल में कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। जंगल में चारों भटक गये थे। देर शाम रनिया पहुंच गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें