फोटो गैलरी

Hindi Newsकपिल सिब्बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती

कपिल सिब्बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती

केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास देश के भविष्य के लिए कोई...

कपिल सिब्बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती
एजेंसीFri, 01 Nov 2013 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास देश के भविष्य के लिए कोई योजना नहीं है।

सिब्बल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी की शिक्षा और विदेश नीति को लेकर भविष्य की योजना क्या है। उनके पास भविष्य की कोई योजना नहीं है। वह लगातार कहते आए हैं कि कांग्रेस ने भारत का नुकसान किया है। देश को कांग्रेस मुक्त करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भारत की क्यों मुक्ती चाहते हैं? कांग्रेस ने क्या किया है। मैं मोदी को मेरे साथ बहस करने की चुनौती देता हूं। वह विषय, समय, मंच और भाषा चुन सकते हैं। मैं तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि अब तक मोदी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करने लायक नहीं हो पाए हैं, वह बहस में कैसे उतरेंगे। वह सिर्फ भाषण दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री हमेशा गुस्से में और उत्तेजित रहते हैं। सिब्बल ने कहा कि हम उन्हें मुस्कुराते देखना चाहते हैं। वह भारत की संस्कृति के विरुद्ध शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। वह हमेशा कटु और हमलावर नजर आते हैं।

कानून मंत्री ने कहा कि यह समय व्यक्तियों से हट कर बड़े विषयों पर बात करने का है। उन्होंने कहा कि वह निष्पक्षता और जवाबदेही की बात करते हैं। गुजरात के लोकायुक्त को देखें, यह उनके हाथ में है, वह उनकी नियुक्ति करते हैं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें