फोटो गैलरी

Hindi Newsशिंदे संभवत: मंगलवार को पटना नहीं जाएंगे

शिंदे संभवत: मंगलवार को पटना नहीं जाएंगे

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण संभवत: मंगलवार को पटना नहीं जाएंगे। उन्होंने पहले पटना जाने की बात कही थी। सूत्रों ने...

शिंदे संभवत: मंगलवार को पटना नहीं जाएंगे
एजेंसीMon, 28 Oct 2013 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण संभवत: मंगलवार को पटना नहीं जाएंगे। उन्होंने पहले पटना जाने की बात कही थी। सूत्रों ने बताया कि शिंदे अब पटना नहीं जाएंगे क्योंकि नीतीश कुमार की कुछ पूर्व निर्धारित व्यस्तताएं हैं और इसलिए गृहमंत्री को अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली आ सकते हैं और इस दौरान वह और शिंदे मुलाकात कर बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे। पटना में कल हुए अनेक विस्फोटों की पृष्ठभूमि में यह मुलाकात होगी जिनमें छह लोग मारे जा चुके हैं।

शिंदे के बजाय केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कल पटना जाएंगे और वहां हालात की समीक्षा करेंगे। इससे पहले शिंदे ने आज दिन में कहा था कि वह हालात का जायजा लेने के लिए कल पटना जाएंगे। उन्होंने कहा था, मैं कल पटना में हालात का जायजा लूंगा। विस्फोटों के बारे में अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी क्योंकि जांच चल रही है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें