फोटो गैलरी

Hindi Newsरणजी ट्रॉफी : दिल्ली-झारखंड मुकाबले के पहले दिन का खेल रद्द

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली-झारखंड मुकाबले के पहले दिन का खेल रद्द

 इस्पात नगरी जमशेदपुर में स्थित कीनन स्टेडियम में दिल्ली और झारखंड की टीम के बीच जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के पहले दिन रविवार का खेल मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका। चक्रवाती तूफान...

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली-झारखंड मुकाबले के पहले दिन का खेल रद्द
एजेंसीSun, 27 Oct 2013 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

 इस्पात नगरी जमशेदपुर में स्थित कीनन स्टेडियम में दिल्ली और झारखंड की टीम के बीच जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए मुकाबले के पहले दिन रविवार का खेल मैदान गीला होने के कारण नहीं हो सका।

चक्रवाती तूफान फाएलिन के गुजरने के 15 दिनों के बाद भी इस क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन भी जमशेदपुर में भारी बारिश हुई, जिससे मैदान में पानी भर गया। सुबह 9.30 बजे तक मैदान को खेल के काबिल नहीं बनाया जा सका था।

ऐसे में झारखंड के कप्तान शाहबाज नदीम और दिल्ली के कप्तान गौतम गम्भीर ने मैच रेफरी वीएस विजयकुमार और मैदानी अम्पायर ए. देशमुख तथा एसएस हजारे के साथ मैदान का मुआयना करने के बाद पहले दिन का खेल रद्द करने को लेकर सहमति जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें