फोटो गैलरी

Hindi News उत्तर बिहार में बिगड़ रही बाढ़ की स्थिति

उत्तर बिहार में बिगड़ रही बाढ़ की स्थिति

उत्तर बिहार की नदियों का पानी अब नए-नए इलाकों में प्रवेश करने लगा है। इसके कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया के कई...

 उत्तर बिहार में बिगड़ रही बाढ़ की स्थिति
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर बिहार की नदियों का पानी अब नए-नए इलाकों में प्रवेश करने लगा है। इसके कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया के कई क्षेत्रों में पानी के प्रवेश करने से स्थिति गंभीर हो गई है। उधर नदियों का जलस्तर ऊपर चढ़ने के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है। कई स्थानों पर तो तटबंधों पर रिसाव शुरू हो गया है। जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों के सुरक्षित होने का दावा किया है। हालांकि विभाग ने अपने अभियंताओं को तटबंधों की सतत निगरानी के लिए एलर्ट भी कर दिया है।ड्ढr ड्ढr नेपाल के तराई वाले हिस्से और बिहार के जलग्रहण वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर बिहार की नदियों में उफान है। कोसी नदी का जलस्तर अभी भी खतर के निशान से ऊपर है जबकि गंडक, बागमती, महानंदा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार बसुआ में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है जबकि खड्डा में गंडक नदी के जलस्तर में और बागमती नदी के जलस्तर में बेनीबाद में वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सभी प्रमुख नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में हल्की से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें