फोटो गैलरी

Hindi Newsबेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने से खुश हूं: मां

बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने से खुश हूं: मां

दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए हर्षवर्धन को भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने से उनकी मां लता गोयल काफी खुश हैं। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद डॉक्टर हर्षवर्धन को...

बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने से खुश हूं: मां
एजेंसीWed, 23 Oct 2013 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए हर्षवर्धन को भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने से उनकी मां लता गोयल काफी खुश हैं। भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद डॉक्टर हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद उनकी मां ने कहा कि वह बहुत खुश हैं।
   
गोयल ने कहा कि हर्षवर्धन के दादा उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। स्वयं भी हर्षवर्धन डॉक्टर बनना चाहता थे। वह कभी नेता बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। कानपुर के जीएसवीएम से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षवर्धन ने वहीं से नाक, कान और गला में मास्टर ऑफ सर्जन किया। हर्षवर्धन बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग लेते थे।
     
गोयल ने कहा कि उनकी ससुराल और पीहर में भी कोई राजनीति में नहीं है। उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और उन्होंने कभी भी उलट कर जवाब नहीं दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें