दिल्ली और कश्मीर में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
राजधानी नई दिल्ली समेत अन्य उत्तर भारतीय क्षेत्र आज तडके भूकंप के हल्क झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने इस...
राजधानी नई दिल्ली समेत अन्य उत्तर भारतीय क्षेत्र आज तडके भूकंप के हल्क झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार रिक्टर पैमाने इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप में हल्के झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर के कारगिल, लेह सहित चीन के होतान और पाकिस्तान के इस्लामाबाद तक महसूस किये गये।
भूकंप से भारत में किसी तरह की जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का अधिक केन्द्र जम्मू-कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्र थांग में था। रात एक बजकर 15 मिनट पर घाटी में भूकम्प के झटके महसूस किये गये। भूकम्प का केंद्र भारत-चीन सीमा के निकट था।
भूकम्प के कारण लोगों में दहशत फैल गयी और ठंड के बावजूदलोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए घरों से बाहर निकल गये। भूकम्प के कारण जानमाल को हुए नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।