फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन में 7 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिक्षक को जेल

चीन में 7 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिक्षक को जेल

चीन के यांग्सी प्रांत में सात छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में एक शिक्षक को 14 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शहर की अदालत...

चीन में 7 छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिक्षक को जेल
एजेंसीSat, 19 Oct 2013 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के यांग्सी प्रांत में सात छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में एक शिक्षक को 14 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शहर की अदालत का हवाला देकर बताया कि रुईचांग शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ताओ बियोगोंग ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी सात छात्राओं का सितंबर 2012 से मई 2013 तक कई मौकों पर यौन उत्पीड़न किया।

बताया गया कि यौन उत्पीड़न की वजह से छात्राएं यौन संचारित रोगों से संक्रमित हो गई थीं। पीड़ित लड़कियों के अभिभावकों की शिकायत के बाद ताओ को पांच जुलाई को हिरासत में लिया गया।

ताओ को पांच वर्षों तक सभी राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि मासूम लड़कियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने के कुकर्म के चलते उसे इतनी बड़ी सजा दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें