फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी जहाज के कर्मी गिरफ्तार, हथियार जब्त

अमेरिकी जहाज के कर्मी गिरफ्तार, हथियार जब्त

हथियार एवं कारतूस से लदे होने तथा भारतीय जलक्षेत्र में बिना वैध अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में अमेरिकी जहाज के 33 कर्मियों को शुक्रवार को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्यू शाखा सीआईडी...

अमेरिकी जहाज के कर्मी गिरफ्तार, हथियार जब्त
एजेंसीFri, 18 Oct 2013 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

हथियार एवं कारतूस से लदे होने तथा भारतीय जलक्षेत्र में बिना वैध अनुमति के प्रवेश करने के आरोप में अमेरिकी जहाज के 33 कर्मियों को शुक्रवार को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

क्यू शाखा सीआईडी पुलिस ने 12 अक्टूबर से कब्जे में लिये गए जहाज एम वी सीमन गार्ड ओहियो से 35 हथियार और करीब 5,680 कारतूस जब्त किये। जहाज पर सवार 35 कर्मियों में से 33 को आज सुबह पूछताछ के लिए मुथियापुरम पुलिस स्टेशन लाया गया। इसके बाद औपचारिक गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी की।

चेन्नई में पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कर्मियों के खिलाफ हथियार कानून 1959, आवश्यक वस्तु कानून 1955, मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल के दुरुपयोग संबंधी आदेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उधर, तमिलनाडु के तट के नजदीक कब्जे में लिये गए जहाज के मालिकाना हक वाली अमेरिकी कंपनी एडवनफोर्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया कि जहाज पर हथियार और कारतूस लाइसेंस प्राप्त हैं और जलदस्यु विरोधी अभियान के लिए उसे रखा गया।

वॉशिंगटन डीसी स्थित एडवन फोर्ट के अध्यक्ष विलियम एच वॉटसन ने कहा कि जहाज पर रखे गये हथियार पूरी तरह से वैध है। सारे पंजीकृत हैं। वैध तरीके से उनकी खरीदारी हुयी। यह हथियार अत्यंत जोखिम वाले क्षेत्रों में जहाजों की रक्षा को लेकर अपने इस्तेमाल के लिए रखे गये हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे हथियार का केवल एक ही मकसद है कि उनका जलदस्यु विरोधी अभियान में इस्तेमाल करना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें