फोटो गैलरी

Hindi Newsआंध्रप्रदेश में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

आंध्रप्रदेश में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक वाहन के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से आज पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।     पुलिस ने बताया कि...

आंध्रप्रदेश में सड़क दुर्घटना, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
एजेंसीTue, 15 Oct 2013 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक वाहन के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से आज पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
   
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बोम्मुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तड़के हुई। वाहन में नौ लोग सवार थे जो विशाखापत्त्नम से विजयवाड़ा जा रहे थे। वाहन लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गया जिसकी वजह से चालक समेत पांच लोग मारे गए।
    
वाहन में सवार लोग दशहरा के बाद देवी दुर्गा की पूजा करने जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि मतकों की पहचान दसारी रमेश, गोन शिवा, जी श्रीनू, विरोधी अप्पलास्वामी और चालक शंकर के रूप में की गयी है। घायलों को राजमुंदरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक घायल व्यक्ति, गुरू भवानी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
   
राजमुंदरी शहरी पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें