फोटो गैलरी

Hindi Newsअयोध्या में विहिप की संकल्प सभा प्रतिबंधित

अयोध्या में विहिप की संकल्प सभा प्रतिबंधित

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद की 18 अक्टूबर को होने वाली संकल्प सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले पर सख्ती से अमल के लिए रामनगरी को छावनी...

अयोध्या में विहिप की संकल्प सभा प्रतिबंधित
एजेंसीMon, 14 Oct 2013 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद की 18 अक्टूबर को होने वाली संकल्प सभा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले पर सख्ती से अमल के लिए रामनगरी को छावनी में तबदील करने की तैयारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) राजकुमार विश्वकर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि फैजाबाद जिला प्रशासन ने कानून एवं व्यवस्था बिगडने की आशंका में 18 अक्टूबर को प्रस्तावित विश्व हिन्दू परिषद की संकल्प सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर सख्ती से अमल के लिए बडी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं।

विश्वकर्मा ने बताया कि विहिप की संकल्प सभा पर लगे प्रतिबंध पर सख्ती से अमल के लिए अयोध्या-फैजाबाद में पांच अपर पुलिस अधीक्षकों, 10 उपाधीक्षकों, 50 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों, 10 महिला उपनिरीक्षकों और 300 सिपाहियों के साथ ही पीएसी की 5 कंपनियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें