फोटो गैलरी

Hindi News बारीगड़ा में पुलिस ने की कई घरों में तोड॥फोड ़

बारीगड़ा में पुलिस ने की कई घरों में तोड॥फोड ़

अड़की थानांतर्गत के बारीगाड़ा गांव में पुलिस ने मंगलवार को कई घरों में तोड़फोड़ की और विधवा बुरुडीह देवी के घर का सामान बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके अलावा बिरसा मुंडा के वंशज...

 बारीगड़ा में पुलिस ने की कई घरों में तोड॥फोड ़
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अड़की थानांतर्गत के बारीगाड़ा गांव में पुलिस ने मंगलवार को कई घरों में तोड़फोड़ की और विधवा बुरुडीह देवी के घर का सामान बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके अलावा बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम पूर्ति का घर तोड़ दिया और शादी पाहन एवं नारायण पाहन के घरों का छप्पर तोड़-फोड़ डाला। बुरुडीह देवी के घर के सार सामान जिनमें कपड़ा, बर्तन, धान-चावल आदि थे, घर से बाहर निकालकर पुलिस ने उसे आग के हवाले कर दिया। घर में रखे खाना को भी पुलिस ने बाहर फेंक दिया। बहरहाल पुलिस के डर से बुरुडीह देवी घर छोड़ कर भाग गयी है। घर में रखे टांगी, फरसा आदि सामान भी पुलिस अपने साथ लेती गयी। ग्रामीणों ने पुलिस पर गांव में आकर पुरुषों को पीटने तथा महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि बारीगड़ा स्कूल में पुलिस ने ब्लैक बोर्ड पर लिख दिया कि 16 जुलाई से स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वारीगड़ा कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन का गांव होने के कारण पुलिस उन पर अत्याचार कर रही है।ड्ढr प्रमाण पत्र गुमड्ढr कर्रा। रांची से बिरदा बस से आने के क्रम में तास्की निवासी फागू लकड़ा के पुत्र मंजू लकड़ा तथा हरहांी निवासी कमला सिंह की पुत्री सुरेश्वरी कुमारी का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजात से भरा बैग गुम हो गया। कागजात मिलने पर मो नंबर 0 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें