फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रीलंका फुटबॉल संघ के पूर्व प्रमुख पर आजीवन प्रतिबंध

श्रीलंका फुटबॉल संघ के पूर्व प्रमुख पर आजीवन प्रतिबंध

श्रीलंका फुटबॉल संघ के पूर्व प्रमुख मनिलाल फर्नांडो पर फीफा ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। फर्नाडो ने फीफा की सजा के खिलाफ अपील की थी, जिसे बुधवार को खारिज कर दिया गया। फीफा की कार्यकारिणी के पूर्व...

श्रीलंका फुटबॉल संघ के पूर्व प्रमुख पर आजीवन प्रतिबंध
एजेंसीThu, 10 Oct 2013 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका फुटबॉल संघ के पूर्व प्रमुख मनिलाल फर्नांडो पर फीफा ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। फर्नाडो ने फीफा की सजा के खिलाफ अपील की थी, जिसे बुधवार को खारिज कर दिया गया।

फीफा की कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य फर्नांडो पर फीफा ने आठ साल का प्रतिबंध लगाया था। फर्नांडो ने इस सजा के खिलाफ अपील की थी।

फर्नांडो के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कर रही समिति के प्रमुख माइकल गार्सिया ने फर्नांडो की सजा में किसी प्रकार की ढील का विरोध किया था, जिसे फीफा ने बुधवार को स्वीकार कर लिया।

फीफा की अपील कमिटि ने अपने फैसले में कहा कि गार्सिया द्वारा दी गई दलीलों को लेकर फीफा सहमत है और इसी कारण फर्नांडो पर आजीवन प्रतिबंध की सजा बरकरार रखी जा रही है।

फर्नांडो पर फीफा की आचार संहित के तहत घूसखोरी, पद के दुरुपयोग और कार्य की गरिमा के खिलाफ जाने के आरोप साबित हुए हैं।

फर्नांडो एशियाई फुटबॉल में शक्तिशाली प्रशासक थे। वह एशियाई फुटबॉल परिसंघ की कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें