फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा में 28 वर्षीया विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला की एक पांच वर्षीया बेटी भी है। उसे रविवार को राजधानी भुवनेश्वर से...

ओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार
एजेंसीMon, 07 Oct 2013 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा में 28 वर्षीया विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित महिला की एक पांच वर्षीया बेटी भी है। उसे रविवार को राजधानी भुवनेश्वर से 30 किलोमीटर दूर कौमादा गांव के नजदीक बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में पाया गया था।

पुलिस अधिकारी रमेश पाणिग्रही ने बताया कि पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। उस पर गांव से कुछ किलोमीटर दूर उसके माता-पिता के सब्जी के बागीचे के नजदीक तीन लोगों ने हमला किया।

उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों ने उसे घटनास्थल पर पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे तत्काल कटक जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पाणिग्रही ने बताया कि पुलिस ने कथित हमलावरों गुंदिचा सामल (38), अभय प्रधान (26) और कृपासिंधु जेना (30) को गिरफ्तार किया है।

उनके मुताबिक, शराब का व्यवसाय करने वाले आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें