फोटो गैलरी

Hindi News जनता की अदालत में अब पार्टी अध्यक्षों की बारी

जनता की अदालत में अब पार्टी अध्यक्षों की बारी

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से, राष्र्टीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पाटलिपुत्र से तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद से शुक्रवार को...

 जनता की अदालत में अब पार्टी अध्यक्षों की बारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से, राष्र्टीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पाटलिपुत्र से तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद से शुक्रवार को नामांकन भरा। मुलायम ने लगभग 11.45 बजे मैनपुरी के जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन भरा। इस मौके पर सपा महासिचव अमर सिंह, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त तथा राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। मैनपुरी सीट पर मुलायम के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने दिनेश शाक्य और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने गायिका तृप्ति शाक्य को मैदान में उतारा है। यह मुलायम की परांपरागत सीट रही है। वह इस सीट से दो बार सांसद चुने जा चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। लालू प्रसाद सारण संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां गुरुवार को मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि परिसीमन के बाद पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र नयी सीट है। यहां से जनता दल (युनाइटेड) ने रंजन यादव तथा कांग्रेस ने विजय सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट के लिए चौथे चरण में सात मई को वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नामांकन पत्र के प्रस्तावक के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, गाजियाबाद के विधायक सुनील शर्मा, गाजियाबाद नगर निगम की अध्यक्ष दमयंती गोयल और लोनी नगरपालिका के चेयरमैन विनोद बंसल ने हस्ताक्षर किए। इसके पहले सिंह अंबेडकर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से भारी जुलूस में स्थानीय कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रंी रमन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद, चुनाव संयोजक बलदेवराज शर्मा और उनके परिवारजन जिसमें उनकी पत्नी, दोनों पुत्र, पुत्रवधु भी शामिल थी। उनके साथ चल रहे कायकर्ताआें ने जबरदस्त नारेबाजी भी की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्रंी भुवनचंद्र खंडुरी और पंजाब के उपमुख्यमंत्रंी सुखबीर सिंह बादल भी गाजियाबाद आए हुए हैं। वे एक रैली को संबोधित करेंगे। सिंह के नामांकनपत्र दाखिल करने से पूर्व बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अमरपाल शर्मा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें