फोटो गैलरी

Hindi Newsगुजरात में भाजपा सरकार का 13वें वर्ष में हुआ प्रवेश

गुजरात में भाजपा सरकार का 13वें वर्ष में हुआ प्रवेश

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे कर आज 13वें वर्ष में प्रवेश कर लिया।      इसके पहले प्रदेश में भाजपा की किसी भी...

गुजरात में भाजपा सरकार का 13वें वर्ष में हुआ प्रवेश
एजेंसीMon, 07 Oct 2013 11:14 AM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे कर आज 13वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। 
   
इसके पहले प्रदेश में भाजपा की किसी भी सरकार का शासन इतना लंबा नहीं चला। मोदी की अगुवाई में विकास के मामले में गुजरात पिछले 12 साल में अन्य राज्यों और विकासशील देशों के लिए रोल मॉडल बन चुका है।

उल्लेखनीय है कि 7 अकटूबर 2001 को तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई की जगह मोदी को गुजरात में शासन की बागडोर सौंपी गई थी। तब से अब तक तीन विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। विदेशों में 13 का अंक अशुभ माना जाता है, पर मोदी इस अंक को शुभ मानते हैं। अभी 13 सितम्बर को भाजपा ने मोदी को भावी प्रधनमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें