फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेंगे 11000 धावक

दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेंगे 11000 धावक

दुनिया के लंबी दूरी के शीर्ष धावकों समेत रिकॉर्ड 11000 धावकों के इस साल 15 सितंबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेने की संभावना है।      दिल्ली हाफ मैराथन के प्रमोटर...

दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेंगे 11000 धावक
एजेंसीFri, 04 Oct 2013 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के लंबी दूरी के शीर्ष धावकों समेत रिकॉर्ड 11000 धावकों के इस साल 15 सितंबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में भाग लेने की संभावना है।
    
दिल्ली हाफ मैराथन के प्रमोटर अनिल सिंह ने गुरुवार रात यहां पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के बाद बताया कि इस बार हाफ मैराथन के लिए 11000 स्लॉट आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल हाफ मैराथन के लिए 10600 धावकों ने पंजीकरण किया था और इस साल संख्या बढ़ने की संभावना है इसलिए अधिक स्लॉट खाली रखे गए हैं।
   
इस 210,000 डॉलर ईनामी राशि की हाफ मैराथन के पंजीकरण की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी। इसमें दुनिया के लंबी दूरी के 100 सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरूष धावकों में से 40 के भाग लेने की संभावना है। इस बार पुरस्कार राशि के अलावा प्रत्येक नए रिकॉर्ड के लिए 7500 डॉलर बोनस राशि रखी गई है।
    
हाफ मैराथन के अलावा इस दौड़ में ग्रेट दिल्ली रन, सीनियर सिटीजंस रन, व्हीलचेयर दौड़ भी शामिल है। सिंह ने बताया कि इस बार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए दौड़ की नयी श्रेणी डीएचएल कारपोरेट चैम्पियंस की भी शुरूआत की गई है जिसमें विजेता को 125,000 रूपए पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
     
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हाफ मैराथन के लिए प्रवेश शुल्क 900 रूपए जबकि ग्रेट दिल्ली रन के लिए 500 रूपए रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें