फोटो गैलरी

Hindi Newsमध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है: सिंधिया

मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है: सिंधिया

केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते...

मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है: सिंधिया
एजेंसीWed, 25 Sep 2013 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

राज्य के प्रवास पर आए सिंधिया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं है, अमन चैन नहीं है और कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। इसके लिए सरकार के साथ अधिकारी भी जिम्मेदार हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि राज्य का नवनिर्माण करना है। कांग्रेस ने सत्ता का विकेंद्रीकरण किया है, वहीं भाजपा ने भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण कर दिया है।

सिंधिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। भोपाल में होने वाले पार्टी कार्यक्रम के लिए बुर्के खरीदे जा रहे हैं और न जाने क्या-क्या किया जा रहा है। इस प्रदेश की जनता उनके इस मुखौटे को उतार फेंकेगी।

कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता एकजुट हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प ले चुके हैं। आगामी दिनों में सभी नेताओं के हर जिले में दौरे और सभाएं होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें