फोटो गैलरी

Hindi Newsछोटे पर्दे के लिए संविधान बनायेंगे श्याम बेनेगल

छोटे पर्दे के लिए संविधान बनायेंगे श्याम बेनेगल

सामानांतर फिल्मों को नया आयाम दिलाने वाले जाने माने फिल्मकार श्याम बेनेगल छोटे पर्दे के लिए भारतीय संविधान बनने पर आधारित एक कार्यक्रम बनाने जा रहे है।        ...

छोटे पर्दे के लिए संविधान बनायेंगे श्याम बेनेगल
एजेंसीTue, 24 Sep 2013 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

सामानांतर फिल्मों को नया आयाम दिलाने वाले जाने माने फिल्मकार श्याम बेनेगल छोटे पर्दे के लिए भारतीय संविधान बनने पर आधारित एक कार्यक्रम बनाने जा रहे है।
       
छोटे पर्दे के लिए भारत एक खोज जैसे प्रसिद्ध सीरियल का निर्माण करने वाले श्याम बेनेगल अब भारतीय संविधान बनने के 10 एपीसोड वाले कार्यक्रम 'संविधान' के जरिये काफी अरसे बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे है।
       
श्याम बेनेगल ने कहा कि संविधान का मसौदा तैयार करने में भारतीय संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 माह और 17 दिन लगाए थे। संविधान में बताया गया है कि किस तरह हमारे पूर्वज भारत के भविष्य को लोकतांत्रिक रूप देने के लिए कितनी कठिनाई से लड़े थे।
       
श्याम बेनेगल निर्मित संविधान राज्यसभा द्वारा बनवाया जा रहा है। यह कार्यक्रम वर्ष 1946 से वर्ष 1949 के बीच भारतीय संविधान के निर्माण से पहले की बहस पर केन्द्रीत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें