फोटो गैलरी

Hindi News अयोध्या विवाद पर कोर्ट का फैसला मान्य: मायावती

अयोध्या विवाद पर कोर्ट का फैसला मान्य: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को अयोध्या में विवादित रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के विवाद पर अपना मत स्पष्ट करते हुए कहा है कि अदालत का जो भी...

 अयोध्या विवाद पर कोर्ट का फैसला मान्य: मायावती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को अयोध्या में विवादित रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के विवाद पर अपना मत स्पष्ट करते हुए कहा है कि अदालत का जो भी निर्णय होगा उनकी सरकार उसी पर अमल करेगी। मुख्यमंत्री ने फैजाबाद में बसपा प्रत्याशी विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि यदि रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद का विवाद का हल, हिन्दू-मुस्लिम धर्मगुरु बैठकर आपसी समझौता के जरिए निकाल ले तो तो हम उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से सत्ता की चाभी अपने हाथ में लेने का आह्वान किया। मायावती ने कहा कि यदि संविधान में निहित अधिकार चाहिए तो केवल राय में ही नहीं केन्द्र में भी अपनी सरकार बनानी होगी। बसपा की केन्द्र में सरकार बनने पर सवर्ण वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। राय में बसपा की लहर चल रही है जिससे विरोधी पार्टियां भयभीत हैं। पिछले 61 वषर्ो से कांग्रेस, भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियां ही केन्द्र पर शासन करती आ रही हैं। केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेस और भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि केन्द्र में आजादी के बाद से अब तक रही सरकारंे हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ बसपा ही खुशहाली ला सकती है इसलिए विरोधी दलों के घोषणापत्रों में किए गए झूठे वादों से गुमराह हुए बगैर बसपा के एक-एक प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि 50 सालों तक एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस के शासनकाल में दलित, पिछड़ा, उच्च वर्ग और अल्पसंख्यक किसी की हालत में कोई सुधार नहीं आया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती बल्कि प्रदेश में भयमुक्त समाज बनाती है। उन्होंने कहा कि फैजाबाद के रहने वाले पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव को पासी समाज की दलित महिला की हत्या में जेल भिजवाया है। पुख्ता सबूत मिलने पर ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का कोई धर्म या जाति नहीं होती। उनकी सरकार सबूत मिलने पर सीधे कार्रवाई करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें