फोटो गैलरी

Hindi Newsसलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई

सलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई

राजकपूर के बाद बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई दबंग स्टार सलमान खान को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई इन दिनों एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें...

सलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई
एजेंसीFri, 20 Sep 2013 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकपूर के बाद बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई दबंग स्टार सलमान खान को लेकर एक फिल्म बना सकते हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई इन दिनों एक ऐसी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें सलमान मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। यह फिल्म एक्शन प्रधान होगी। बताया जाता है कि फिल्म का नाम गर्जन रखा गया है।

घई ने इससे पहले सलमान खान को लेकर वर्ष 2008 में युवराज बनायी थी। युवराज में सलमान की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ थी, बावजूद इसके फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

युवराज की असफलता के बाद बतौर निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। घई एक बार फिर से निर्देशन के क्षेत्र में कांची के साथ उतर रहे हैं। कांची के बाद सुभाष घई गर्जन बना सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें