फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर कोरिया ने किया बिना शर्त परमाणु वार्ता का आग्रह

उत्तर कोरिया ने किया बिना शर्त परमाणु वार्ता का आग्रह

उत्तर कोरिया के प्रमुख परमाणु दूत ने परमाणु विसैन्यीकरण पर बिना शर्त छह देशों की वार्ता के नए दौर का आहवान किया है। लगता नहीं है कि वाशिंगटन उत्तर कोरिया के पहले उप विदेश मंत्री किम के ग्वान की...

उत्तर कोरिया ने किया बिना शर्त परमाणु वार्ता का आग्रह
एजेंसीWed, 18 Sep 2013 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर कोरिया के प्रमुख परमाणु दूत ने परमाणु विसैन्यीकरण पर बिना शर्त छह देशों की वार्ता के नए दौर का आहवान किया है। लगता नहीं है कि वाशिंगटन उत्तर कोरिया के पहले उप विदेश मंत्री किम के ग्वान की बीजिंग में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देगा।
   
अमेरिकी अधिकारी कह चुके हैं कि जब तक उत्तर कोरिया निरस्त्रीकरण के लिए पूर्व में किए गए अपने वादों पर अमल नहीं करता तब तक उसके साथ नयी बातचीत नहीं होगी। दक्षिण कोरिया और जापान ने भी उत्तर कोरिया के ऐसे आहवानों पर संदेह जताया है। बातचीत के दो अन्य पक्ष रूस और चीन हैं। यह दोनों देश वार्ता को पटरी पर लाने के लिए समर्थक रूख अपनाए हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें