फोटो गैलरी

Hindi News जहानाबाद में दो को गोली मारी, एक मरा

जहानाबाद में दो को गोली मारी, एक मरा

अपनी बेटी के साथ छेडख़ानी से परशान एक बाप ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ित की गोलीमार कर हत्या कर दी जबकि दूसर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोलीबारी के बाद भागने के क्रम में वह खुद भी ग्रामीणों के...

 जहानाबाद में दो को गोली मारी, एक मरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी बेटी के साथ छेडख़ानी से परशान एक बाप ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ित की गोलीमार कर हत्या कर दी जबकि दूसर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोलीबारी के बाद भागने के क्रम में वह खुद भी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने बाप सुरन्द्र मिस्त्री को पकड़कर बुरी तरह पीट डाला। पुलिस ने जख्मी हालत में ग्रामीणों से छुड़ाकर बाप को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नगर थाना के भागीरथ बिगहा गांव की है जहां रविवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। सुरन्द्र मिस्त्री दो लोगों के साथ ट्रैक्टर से खेत जोत रहे अपने ही पड़ोसी तवक्या यादव की हत्या करने गया था।ड्ढr ड्ढr तवक्या उसकी बेटी के साथ बराबर छेड़छाड़ करता था। जाते ही उसने गोली चला दी जो खेत मालिक राजकपुर यादव को जा लगी। तवक्या भाड़े पर उसी का खेत जोत रहा था। इसके बाद सुरन्द्र ने तवक्या को गोली मारी और भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीट डाला। इसी बीच पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। उधर राजकपुर यादव और तवक्या यादव को पीएमसीएच भेजा गया मगर रास्ते में ही राजकपुर की मौत हो गई। राजकपुर के भाई विनय कुमार के बयान पर पुलिस ने सुरन्द्र मिस्त्री उसका साला डोमन मिस्त्री और एक अन्य व्यक्ित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीपीओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि तवक्या यादव जो सुरन्द्र मिस्त्री के पास ही रहता है सुरन्द्र की बेटी के साथ बराबर छेड़छाड़ करता था। सुरन्द्र ग्रामीणों से इसकी शिकायत की थी। गत 11 जुलाई को छेडखानी को लेकर सुरन्द्र और तवक्या के बीच झगड़ा भी हुआ था। तवक्या के बाज नहीं आने और ग्रामीणों द्वारा हस्तक्षेप नहीं किए जाने से क्षुब्ध सुरन्द्र ने कानून का सहारा लेने के बजाए खुद उसे गोली मारने का निर्णय ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें