फोटो गैलरी

Hindi News चचेर भाई ने गोली मार की हत्या

चचेर भाई ने गोली मार की हत्या

मछली मारने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक चचेर भाई ने दूसर को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार को रानी तलाब थानांतर्गत सरधा छपरा गांव में हुई। रामाकांत यादव के भाई उमाकांत...

 चचेर भाई ने गोली मार की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मछली मारने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक चचेर भाई ने दूसर को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना शुक्रवार को रानी तलाब थानांतर्गत सरधा छपरा गांव में हुई। रामाकांत यादव के भाई उमाकांत यादव (28) को गोली लगने के बाद घटनास्थल पर हुई उसकी मौत के बाद पूर गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उमाकांत का चचेरा भाई मुरारी यादव है।ड्ढr ड्ढr मुरारी उसे गोली मारने के बाद फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि उमाकांत एक हत्या के मामले में फरार आरोपी था। मृतक के भाई रामाकांत के बयान पर थाने में मुरारी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मुरारी समेत सभी आरोपित घर से फरार हैं। इस घटना के प्रतिशोध में किसी अनहोनी को देखते हुए गांव में पुलिसिया गश्त तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार उमाकांत अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मुरारी उसे गांव के नहर में मछली मारने के बहाने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। नहर पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच मछली मारने को लेकर कहासुनी होने के बाद तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच जब तक उमाकांत कुछ समझ पाता, मुरारी ने उसपर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वहां वहीं पर छटपटाने लगा तथा थोड़ी देर बात उसकी मौत हो गई। हालांकि नहर पर मौजूद लोगों ने मुरारी को पकड़ने का प्रयास किया पर वह फरार हो गया। बहरहाल इस घटना के बाद पूर गांव तथा आसपास इलाकों में लोग दहशत में हैं। हालत यह है कि कोई भी इस घटना के बार में बोलने को तैयार नहीं थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें