फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकसभा में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

लोकसभा में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

संप्रग के महत्वकांक्षी खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संभवत: अस्वस्थ होने के कारण लोकसभा में इसके पारित होने से पहले ही सदन से चली गई।...

लोकसभा में सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
एजेंसीTue, 27 Aug 2013 09:51 AM
ऐप पर पढ़ें

संप्रग के महत्वकांक्षी खाद्य सुरक्षा विधेयक को पारित कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संभवत: अस्वस्थ होने के कारण लोकसभा में इसके पारित होने से पहले ही सदन से चली गई। उन्होंने हालांकि, इसकी चर्चा में हिस्सा लिया और पूरे दिन सदन में रहीं।

विधेयक को पारित कराने की प्रक्रिया शुरू होने तक संप्रग अध्यक्ष सदन में थीं और उस पर रखे गए संशोधन पर हुए मत विभाजन में उन्होंने हिस्सा भी लिया। लेकिन इसके बाद वह रात लगभग सवा आठ बजे सदन से चली गई। सोनिया, राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ सदन से बाहर जाती देखी गई।

बताया जाता है कि उन्हें कल से वायरल बुखार है। लोकसभा से उन्हें एम्स ले जाया गया। एम्स के पीआरओ ने बताया कि सोनिया को कल रात से वायरल बुखार है और उन्हें एहतियातन आईसीयू में रखा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है।

विधेयक पर हुई चर्चा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए उन्होंने विधेयक को इतिहास बनाने का अवसर बताते हुए सभी दलों से पुरजोर अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर इस विधेयक को कानून की शक्ल देने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा संदेश देने का समय है कि भारत अपने सभी देशवासियों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उठा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें