फोटो गैलरी

Hindi Newsमनमोहन पर मोदी का वार, हर मोर्चे पर बताया विफल

मनमोहन पर मोदी का वार, हर मोर्चे पर बताया विफल

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सीमा में पांच जवानों की हत्या के संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चुप्पी साधने...

मनमोहन पर मोदी का वार, हर मोर्चे पर बताया विफल
एजेंसीMon, 12 Aug 2013 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सीमा में पांच जवानों की हत्या के संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चुप्पी साधने की रविवार को कड़ी निंदा की।

मोदी ने लाल बहादुर स्टेडियम में नवभारत युवा भेरीजन सभा में कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच जवानों की अमानवीय तरीके से हत्या कर दी। उन्होंने पूछा कि उस समय केन्द्र सरकार कहां थी, जब पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाई में लिप्त था और प्रधानमंत्री ने अब तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की इस कार्रवाई के कारण भारत के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में हुई झड़प की घटना देश पर एक दाग है। यह घटना वाक्य ही खतरनाक है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को जम्मू हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की निंदा की और कहा कि इन घटनाओं के कारण देश के लोगों का अब केन्द्र पर कोई विश्वास नहीं रह गया है।

मोदी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देना चाहिए कि वह इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और पड़ोसी देश को भी इन घटनाओं के नतीजों के बारे में सचेत रहना चाहिए।

मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगु में करके जनसभा में मौजूद लोगों को चकित कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने सवाल यह है कि वे अब किस पर विश्वास करें। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शिष्टाचार के बहाने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ का स्वागत करने के लिए जयपुर गए। उन्होंने कहा कि यदि यह शिष्टाचार है तो हमें जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए सैनिकों के सिर काटने की घटना की तरफ भी देखना चाहिए।

मोदी ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि किश्तवाड़ की हिंसा के पीछे कौन है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार से लोगों को भरोसा उठ चुका है। लोगों को पूरी सुरक्षा नहीं देने के लिए केन्द्र की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र चीन के प्रति नरम रुख अपनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक भारतीय सीमाओं में घुस जाते है और केन्द्र सरकार उनके खिलाफ कोई कदम उठाने में विफल रही है। इसके बावजूद भारत सरकार चीन के साथ अपने संबंधों को लेकर उत्सुक है और एक कैबिनेट मंत्री अपने समकक्ष के साथ वार्ता करने के लिए चीन की यात्रा करते है।

मोदी ने आरोप लगाया कि अन्य देशों द्वारा भारत पर हमलों का मनमोहन सिंह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि केरल के अंबलापुझा समुद्री तट पर एक जहाज से इटली के दो नौसैनिकों द्वारा दो भारतीय मछुआरों की 15 फरवरी 2012 को गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन संप्रग सरकार इस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। उन्होंने भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान से घुसपैठियों को घुसने से नहीं रोक पाने पर भी नाराजगी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें