फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान ने अब फिर से किया युद्ध विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने अब फिर से किया युद्ध विराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार से लेकर अब तक तीसरी बार युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की। यह जानकारी सेना के एक प्रवक्ता ने...

पाकिस्तान ने अब फिर से किया युद्ध विराम का उल्लंघन
एजेंसीMon, 12 Aug 2013 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार से लेकर अब तक तीसरी बार युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की। यह जानकारी सेना के एक प्रवक्ता ने सोमवार को दी।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के दिग्वार गांव में नियंत्रण रेखा पर हमारी सीमा में रविवार रात लगभग 10 बजे गोलीबारी की। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की और यह गोलीबारी सोमवार तड़के 3.30 बजे तक चली।

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी रैंजर्स ने रविवार सुबह जम्मू के कनाचक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकी पर हमला किया था जिसमें एक जवान घायल हो गया।

पाकिस्तानी सैनिकों ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के बालाकोट में भारतीय सीमा पर हमला किया। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन भारत पर जवाबी कार्रवाई का दबाव डालता है।

उन्होंने कहा कि यह गोलीबारी या तो घुसपैठ को बढ़ावा देने या फिर पाकिस्तान की आंतरिक असफलता से ध्यान हटाने की कोशिश है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें