फोटो गैलरी

Hindi Newsकोरियोग्राफी भी करना चाहते है अरशद

कोरियोग्राफी भी करना चाहते है अरशद

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी फिल्मों में कोरियोग्राफी भी करना चाहते हैं।         अरशद ने अपनी आने वाली फिल्म 'कॉलिंग मिस्टर जो बी कारवाहलो' में लगभग 20 वर्षों के...

कोरियोग्राफी भी करना चाहते है अरशद
एजेंसीSat, 13 Jul 2013 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी फिल्मों में कोरियोग्राफी भी करना चाहते हैं।
       
अरशद ने अपनी आने वाली फिल्म 'कॉलिंग मिस्टर जो बी कारवाहलो' में लगभग 20 वर्षों के बाद नृत्य निर्देशन ने किया है। अरशद ने कहा कि डांस मेरा जूनन है। यह मुझे बेहद पसंद है।

अरशद ने कहा पहले मैं नृत्य निर्देशन नहीं कर पाया था लेकिन मैं अब ऐसा करना चाहता हूं। मैं अपनी फिल्म में कम से कम एक गाने का नृत्य निर्देशन करना चाहता हूं जैसे प्रभुदेवा करते हैं।
       
अरशद ने कहा कि मैंने फिल्मी गानो का नृत्य निर्देशित नहीं किया है। हालांकि मैंने एक फिल्म 'रूप की रानी चोरो का राजा' के टायटिल ट्रैक को निर्देर्शित किया था। उन्होंने कहा कि पहले के ट्रेंड तुलना में आज का ट्रेंड काफी बदल गया है लेकिन यदि आप डांसर है तो आसानी से इन चीजों को अपना सकते है एक डांसर हमेशा डांसर होता है।
       
उल्लेखनीय है कि 'कॉलिंग मिस्टर जो बी कारवाहलो' एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अरशद वारसी के अलावा सोहा अली खान, गीता बसरा, शक्ति कपूर और जावेद जाफरी की भी मुख्य भूमिका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें