फोटो गैलरी

Hindi News नाइजीरिया में दो फ्रांसिसी नागरिकों का अपहरण

नाइजीरिया में दो फ्रांसिसी नागरिकों का अपहरण

नाइजीरिया में पोर्ट हरकोर्ट के निकट बंदूकधारियों ने दो फ्रांसिसी नागरिकों का अपहरण कर लिया। सेना और सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 12 से अधिक बंदूकधारियों ने शनिवार की देर रात नाइजर डेल्टा में...

 नाइजीरिया में दो फ्रांसिसी नागरिकों का अपहरण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नाइजीरिया में पोर्ट हरकोर्ट के निकट बंदूकधारियों ने दो फ्रांसिसी नागरिकों का अपहरण कर लिया। सेना और सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 12 से अधिक बंदूकधारियों ने शनिवार की देर रात नाइजर डेल्टा में फ्रांस के रहने वाले दो नागरिकों का अपहरण कर लिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों फ्रांसिसी लोग कहां काम करते थे। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके दो नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। गौरतलब है कि नाइजर डेल्टा में वर्ष 2006 की शुरुआत से 200 से अधिक विदेशियों का अपहरण किया गया, जिनमें से अधिकतर को बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया गया। पिछले महीने भी नाइजीरिया की एक निर्माण फर्म के लिए काम करने वाले जर्मनी के दो नागरिको का अपहरण कर लिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें