फोटो गैलरी

Hindi News दुबके रहे संपूर्णक्रांति के यात्री

दुबके रहे संपूर्णक्रांति के यात्री

राजेंद्रनगर-दिल्ली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस सोमवार की शाम 6.00 बजे पटना जंक्शन से जब खुली उस समय दानापुर स्टेशन पर कोहराम मचा हुआ था। सैकड़ों आक्रोशित लोगों के पथराव से स्टेशन पर तैनात पुलिस पहले ही...

 दुबके रहे संपूर्णक्रांति के यात्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजेंद्रनगर-दिल्ली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस सोमवार की शाम 6.00 बजे पटना जंक्शन से जब खुली उस समय दानापुर स्टेशन पर कोहराम मचा हुआ था। सैकड़ों आक्रोशित लोगों के पथराव से स्टेशन पर तैनात पुलिस पहले ही भाग चुकी थी।ड्ढr इसी बीच संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस दानापुर पहुंची तो लोगों ने उसपर भी पथराव शुरू कर दिया। चालक ने भय से ट्रेन रोक दी। पथराव में कई यात्री घायल हो गए। एसी बोगी के कई शीशे फूट गए। यात्रियों ने डर से खिड़की का शटर गिरा दिया और दुबके रहे अंदर। इसी ट्रेन में पूर्व मध्य रल के जीएम गिरीश भटनागर का सैलून भी लगा था। वे पटना में सवार हुए थे।ड्ढr ड्ढr डेढ़ घंटे तक सभी यात्री बोगी में दुबके हुए थे। प्लेटफॉर्म पर सन्नाटा पसरा हुआ था। बीच-बीच में उपद्रवियों के शोरगुल से यात्रियों का डर और बढ़ा रहा था। ट्रेन के खुलने तक यात्रियों की सांसे अटकी थीं। पुलिस के आने तक यात्री भगवान भरोसे ही बोगी में पड़े थे। दूसरी ओर राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही। राजधानी एक्सप्रेस पटना में एक घंटे, मगध फुलवारी में दो घंटे फंसी थी। इसी प्रकार दानापुर से खुलने वाली दानापुर-हावड़ा डेढ़ घंटे व साउथबिहार एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट से रवाना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें