फोटो गैलरी

Hindi Newsपाटिल ने दिए सलेम पर हमले की जांच के आदेश

पाटिल ने दिए सलेम पर हमले की जांच के आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने अपराध जगत के सरगना अबू सलेम पर नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय जेल में हुए हमले की आज उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा कि इस मामले में लापरवाही...

पाटिल ने दिए सलेम पर हमले की जांच के आदेश
एजेंसीFri, 28 Jun 2013 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार ने अपराध जगत के सरगना अबू सलेम पर नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय जेल में हुए हमले की आज उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा कि इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    
पाटिल ने कहा कि जेलों के अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा मामले की जांच कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिस और जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की जिम्मेदारी तय की जाएगी और सेवा से बर्खास्त करने समेत दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
    
पाटिल ने कहा कि जांच के दौरान हमले के पीछे के कारण का भी पता लगाया जाएगा। वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोट मामले के आरोपी सलेम पर देवेन्द्र जगताप नामक कैदी ने गोली चलाई जो अधिवक्ता शाहिद आजमी की हत्या के मामले में आरोपी है। गोली सलेम के हाथ में लगी।
    
जगताप उर्फ जेडी भारत नेपाली गिरोह का सदस्य था। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि जगताप को जेल में हथियार कैसे मिल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें