फोटो गैलरी

Hindi Newsमहाराष्ट्र में भाजपा नेताओं से मिले मोदी, गडकरी नदारद

महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं से मिले मोदी, गडकरी नदारद

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा के लिए आज महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की, लेकिन इसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी...

महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं से मिले मोदी, गडकरी नदारद
एजेंसीThu, 27 Jun 2013 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा के लिए आज महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की, लेकिन इसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी उपस्थित नहीं हुए।
   
भाजपा के चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद मोदी पहली बार महाराष्ट्र आए हैं। बंद कमरे में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी और पार्टी महासचिव राजीव प्रताप रूडी, पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गोपीनाथ मुंडे, प्रदेश इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस, विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे के अलावा विनोद तावड़े आदि मौजूद थे। बैठक में हालांकि निनित गडकरी मौजूद नहीं थे।
   
मोदी ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति, पार्टी के संगठनात्मक विषयों और शिव सेना से गठबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की। बैठक से पहले, जावड़ेकर ने कहा कि मोदी सभी राज्यों में पार्टी की चुनावी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव और गठबंधन बनाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें