फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रिंस विलियम की रगों में दौड़ रहा है भारतीय खून

प्रिंस विलियम की रगों में दौड़ रहा है भारतीय खून

डीएनए परीक्षण की वजह से प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी का भारत के साथ पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ है और ब्रिटेन की राजगद्दी के ये दोनों उत्तराधिकारी ननिहाल के कारण भारत से जुड़े हैं। एडिनबर्ग...

प्रिंस विलियम की रगों में दौड़ रहा है भारतीय खून
एजेंसीFri, 14 Jun 2013 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएनए परीक्षण की वजह से प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी का भारत के साथ पुराने रिश्ते का खुलासा हुआ है और ब्रिटेन की राजगद्दी के ये दोनों उत्तराधिकारी ननिहाल के कारण भारत से जुड़े हैं।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी विशेषज्ञ जिम विल्सन और ब्रिटेन डीएनए नाम के एक संगठन ने प्रिंस विलियम के एक रिश्तेदार के लार का परीक्षण करके यह नतीजा निकाला। हालांकि उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि किस रिश्तेदार ने परीक्षण के लिए अपने लार का नमूना दिया है।

उनका कहना है कि प्रिंस विलियम के शरीर में भारतीयों में पाया जाना वाला खास तरह का माइटोकांड्रियल डीएनए है। इस डीएनए की खास बात यह है कि यह किसी भी बच्चे को अपनी मां से मिलता है। यह पिता से बच्चों तक नहीं जाता। इसी वजह से यह डीएनए प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी तक ही रहेगा।

परीक्षण के मुताबिक प्रिंस विलियम को यह डीएनए अपनी मां प्रिंसेस डायना से मिला है। डायना से चार पीढ़ी पहले एलिजा केवार्क नाम की एक महिला बंबई में रहती थीं। आमतौर पर उन्हें अर्मेनिया का कहा जाता है, लेकिन वह भारतीय मूल की थीं।

एलिजा ने स्कॉटलैंड के एक व्यापारी थियोडोर से शादी की थी और उन दोनों की बेटी का नाम कैथरिन स्कॉट था। थियोडोर ने बाद में अपनी पत्नी को छोड़ दिया और वह ब्रिटेन वापस लौट गया। ब्रिटेन लौटने के रास्ते में 1820 में जहाज पर ही थियोडोर का निधन हो गया। उसने अपनी वसीयत में एलिजा को अपना हाउसकीपर बताया था। मरने से पहले थियोडोर ने अपनी छह साल की बेटी कैथरिन को ब्रिटेन भेज दिया था।

कैथरिन ने जेम्स क्राम्बी से शादी की और उनकी बेटी जेन नेडेविड लिटिलजान से शादी की। जेन की बेटी रूथ ने विलियम गिल से शादी की। रूथ की बेटी फ्रांसीस रूथ ने अर्ल ऑफ स्पेंसर (अष्टम) से शादी की जो प्रिंसेस डायना के पिता थे। इस तरह एलिजा का डीएनए प्रिंसेस डायना के जरिये ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें